सभा में जमीन बंदोबस्ती का विरोध

Updated at : 24 Jun 2014 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
सभा में जमीन बंदोबस्ती का विरोध

भुरकुंडा : अपर समाहर्ता रामगढ़ के आदेशानुसार पतरातू प्रखंड के बलकुदरा व कुरसे में कॉरपोरेट घराने को गैरमजरूआ आम व खास भूमि की बंदोबस्ती के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बंदोबस्ती का विरोध किया. कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं देने दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : अपर समाहर्ता रामगढ़ के आदेशानुसार पतरातू प्रखंड के बलकुदरा व कुरसे में कॉरपोरेट घराने को गैरमजरूआ आम व खास भूमि की बंदोबस्ती के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बंदोबस्ती का विरोध किया. कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं देने दिया जायेगा.

कहा कि इस भूमि पर विभिन्न धार्मिक स्थल, आम रास्ता आदि हैं. इसे किसी भी हाल में खोने नहीं देंगे. आम सभा में बलकुदरा में जिप सदस्य झरी मुंडा, मुखिया विजय मुंडा, कुलदीप यादव, डॉ दिलेश्वर प्रसाद, बसंत साहू, दशरथ राम मुंडा, कुलदीप यादव, अरुण साव, मनोज मुंडा, सुभाषो देवी, शांति देवी, गीता देवी, बबीता देवी, लालदेव पाहन, नरेश करमाली, मुबारक, सुदामा, कुरसे में मुखिया रामदास बेदिया, जनार्दन मुंडा, बीडी सिंह, राणा प्रताप सिंह, मिहिलाल बेदिया, सुलेंद्र मुंडा, भोला मुंडा, धनेश्वर यादव, गणोश ठाकुर, भीम मुंडा, हरिचरण करमाली, गोपाल करमाली, परमवीर सिंह, लोकनाथ करमाली, शिवनाथ मुंडा, बसंती देवी, सोहरी देवी, रायमुनी देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola