मांडर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प दिलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2019 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

मांडर : सड़क मार्ग से कश्मीर से कन्या कुमारी तक युवा क्रांति यात्रा पर निकले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव का मांडर के टांगरबसली मोड़ व चान्हो के बीजूपाड़ा चौक पर कार्यकर्ताअों ने स्वागत किया. इस दौरान मांडर विस युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशांक कांत तिर्की […]
विज्ञापन
मांडर : सड़क मार्ग से कश्मीर से कन्या कुमारी तक युवा क्रांति यात्रा पर निकले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव का मांडर के टांगरबसली मोड़ व चान्हो के बीजूपाड़ा चौक पर कार्यकर्ताअों ने स्वागत किया.
इस दौरान मांडर विस युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशांक कांत तिर्की के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव को मोमेंटो प्रदान किया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प दिलाया गया.
मौके पर प्रदेश प्रभारी इमरान अली, महासचिव परितोष सिंह, सचिव पुष्पल तिवारी, जिला संगठन सचिव अजय भगत, मांडर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद, अली अंसारी, आरिफ अंसारी, अमित कुजूर, सलामत अंसारी, बसंत गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
इधर चान्हो में युवा क्रांति यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ता सोनचीपी से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ बीजूपाड़ा लेकर पहुंचे. यहां केशव चंद्र यादव ने सहयोगियों के साथ चौक पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इस दौरान चान्हो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शिव उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान, एनामुल हक, मुखिया मंगरु भगत, सत्तार अंसारी, दिनेश राम, बंधु उरांव, सुधीर गुप्ता, प्रदीप कुजूर, साधु उरांव व यादव महासभा के जिला अध्यक्ष तपेश्वर यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




