गोला की पारा शिक्षिका की हार्ट अटैक से हुई मौत, धरना में शामिल होने के बाद बिगड़ी तबीयत

रजरप्पा/गोला : एकीकृत पारा शिक्षक संघ रामगढ़ द्वारा विधायक सह पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सांडी स्थित आवास में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन में गोला प्रखंड के हुप्पू निवासी सह उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय हुप्पू की पारा शिक्षिका मंगलवार को जीनत खातून शामिल हुई थी. धरना के दौरान अचानक तबीयत […]
रजरप्पा/गोला : एकीकृत पारा शिक्षक संघ रामगढ़ द्वारा विधायक सह पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सांडी स्थित आवास में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन में गोला प्रखंड के हुप्पू निवासी सह उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय हुप्पू की पारा शिक्षिका मंगलवार को जीनत खातून शामिल हुई थी. धरना के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह घर चल गयी.
बुधवार को इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गुरुवार की शाम मौत हो गयी. अंतिम संस्कार स्थानीय कब्रिस्तान में किया गया. शिक्षिका के परिजनों ने बताया कि सरकार द्वारा बार-बार पारा शिक्षकों को हटाने की धमकी से जीनत परेशान थी. वह पिछले कई दिनों से सदमे में थी. इस कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया और इलाज के क्रम में मौत हो गयी. पारा शिक्षिका के निधन से पारा शिक्षक संघ में शोक की लहर है.
सदस्यों ने कहा कि पारा शिक्षक निष्ठापूर्वक स्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं. लेकिन हक मांगने पर प्रताड़ित होते हैं. उधर पारा शिक्षकों का कहना था कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है. पारा शिक्षिका के निधन पर प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को शोकसभा कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










