उरीमारी में डिग्री कॉलेज और अस्पताल के लिए होगी अनुशंसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 7:34 AM
विज्ञापन
उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र की उरीमारी पंचायत में डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की अनुशंसा की जायेगी. इस बाबत हजारीबाग के अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की ने गुरुवार को दौरा किया. क्षेत्र के बच्चों को उ च्च शिक्षा के लिए काफी दूर जाना पड़ता है. ऐसे में रैयत विस्थापित प्रभावित समन्वय समिति ने पिछले दिनों […]
विज्ञापन
उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र की उरीमारी पंचायत में डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की अनुशंसा की जायेगी. इस बाबत हजारीबाग के अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की ने गुरुवार को दौरा किया. क्षेत्र के बच्चों को उ च्च शिक्षा के लिए काफी दूर जाना पड़ता है. ऐसे में रैयत विस्थापित प्रभावित समन्वय समिति ने पिछले दिनों राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था. उसी आलोक में उचित स्थल के लिए निरीक्षण किया गया है. अपर समाहर्ता ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारी को दी जायेगी.
उन्होंने उरीमारी के हेसाबेड़ा, जामुन टोला, पहाड़ी शिव मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. केंद्र में अनियमितता पर नाराजगी जतायी. उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया. हेसाबेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चहारदीवारी, शौचालय व पानी की सुविधा बहाल करने के लिए सीसीएल से बात की जायेगी. उरीमारी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय व जरजरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया.
यहां पर साफ-सफाई को लेकर संबंधित लोगों को फटकार लगायी. श्री तिर्की ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र होने के कारण यहां विकास की रफ्तार धीमी है. ऐसे में बैठक बुला कर सीसीएल प्रबंधन से सीएसआर के तहत काम कराने को कहा जायेगा. मौके पर ब्लॉक मैनेजर प्रकाश कुमार, दसई मांझी, कानू मरांडी, मुकद्दर सोरेन, जयनारायण बेदिया, प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, साबी देवी, बसंती देवी, खुशबू देवी, संगीता कुमारी, देवकी महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










