भवन के 159 नक्शे मंजूर

Updated at : 06 Jun 2014 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
भवन के 159 नक्शे मंजूर

रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक में 159 भवनों के नक्शों को पारित किया गया. बैठक गुरुवार को परिषद के सभागार में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ने की तथा संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी वीके भाटिया ने किया. बैठक में पूर्व निर्धारित 12 एजेंडों पर विचार-विमर्श […]

विज्ञापन

रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक में 159 भवनों के नक्शों को पारित किया गया. बैठक गुरुवार को परिषद के सभागार में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ने की तथा संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी वीके भाटिया ने किया. बैठक में पूर्व निर्धारित 12 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मई माह के आय-व्यय के लेखा-जोखा को पारित किया गया. बैठक में आठ वार्ड के लिए 179 विकास कार्यो को मंजूरी दी गयी. बैठक में वार्ड सदस्यों समेत नामित सैनिक सदस्य मौजूद थे.

निर्वाचित वर्तमान वार्ड सदस्यों का कार्यकाल संपन्न : निर्वाचित आठ वार्ड सदस्यों का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया. सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष पूर्व ही समाप्त हो गया था. लेकिन रक्षा मंत्रालय ने छह-छह माह कर दो बार वार्ड सदस्यों के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी थी. दूसरी बार बढ़ोतरी की आज अंतिम तिथि थी. छह जून से बोर्ड को रक्षा मंत्रालय ने एक वर्ष के लिए भंग कर दिया है. बैठक में परिषद उपाध्यक्ष रविकांत कुशवहा, वार्ड सदस्य अविनाश कुमार सिंह, पंकज प्रसाद तिवारी, नीलम देवी, नीलम सिंह, हरि करमाली, प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे. वार्ड सदस्य निकहत आरा बैठक में उपस्थित नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola