कांग्रेस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष कुमार महेश भाजपा में शामिल

Updated at : 06 Jun 2014 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष कुमार महेश भाजपा में शामिल

रामगढ़ : कांग्रेस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह इंटक व आरसीएमस के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है. कुमार महेश सिंह ने गुरुवार को रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होकर रामगढ़ पहुंचने […]

विज्ञापन

रामगढ़ : कांग्रेस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह इंटक व आरसीएमस के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है. कुमार महेश सिंह ने गुरुवार को रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होकर रामगढ़ पहुंचने पर माइंस रेस्क्यू गेट पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

यहां कुमार महेश सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रहे गयी है. श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं व समर्पित नेताओं को कोई तरजीह नहीं दी जाती है. श्री सिंह ने कहा कि वे इंटक व आरसीएमएस को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पूरे देश में परिवर्तन की लहर चली है. झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में विकास होगा.

ज्ञात हो कि कुमार महेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार मांडू विधान सभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं. कुमार महेश सिंह का स्वागत करने वालों में राजकुमार ठाकुर, राममूर्ति सिंह, कुलभूषण, मनोज शर्मा, इंद्रदेव प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रामेश्वर लकड़ा, निर्मल साव, सुनील मिश्र, अनिल मिश्र, संजय गांगुली, जुबैर अहमद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola