मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं : िवकास

Updated at : 19 Jul 2018 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं : िवकास

भुरकुंडा : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को हाथीदाड़ी भुरकुंडा खदान के समीप आमसभाकी गयी. इस दौरान नरेश मंडल को बेनोवेलेंट सदस्य व विकास कुमार के सेफ्टी बोर्ड सदस्य बनने पर मजदूरों ने स्वागत किया.यूनियन के वरिष्ठ नेता लखेंद्र राय ने कहा कि दो युवाओं नरेश व विकास को जो जिम्मेवारी दी […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को हाथीदाड़ी भुरकुंडा खदान के समीप आमसभाकी गयी. इस दौरान नरेश मंडल को बेनोवेलेंट सदस्य व विकास कुमार के सेफ्टी बोर्ड सदस्य बनने पर मजदूरों ने स्वागत किया.यूनियन के वरिष्ठ नेता लखेंद्र राय ने कहा कि दो युवाओं नरेश व विकास को जो जिम्मेवारी दी गयी है, उससे कार्यों में तेजी आयेगी. मजदूरों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जायेगा. विकास कुमार ने कहा कि प्रबंधन द्वारा मजदूरों के साथ सौतेले व्यवहार को हमारी यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी.
मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हम हर संघर्ष को तैयार हैं. मजदूरों को कार्य के दौरान सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए. नरेश मंडल ने बेनेवोलेंट योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मजदूरों को जो लाभ कोल इंडिया से मिलता है, उसे मजदूरों तक पहुंचाने का काम किया जायेगा. सभा में प्रमोद राय, टुम्पा भुइयां, प्रेम कुमार, अशोक राम, नवल पांडेय, मुजीम अंसारी, चंद्रदेव, धीरज ठाकुर, मुमताज हुसैन, श्यामसुंदर प्रसाद, फारूख, शहाबुद्दीन, भुवनेश्वर मुंडा, टी महतो, जयदीप, सकलैन, मंगल नायक, ब्रह्मा प्रसाद, राजकिशोर यादव, रामदेव राम, ए राय, ओमप्रकाश, संजय कुमार, आलोक, केदार
महतो, डीके पंडित, महेश्वरी, बैजनाथ, आरिफ, चमरू, सूरज कुमार, ललका उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola