अधिकार के लिए करेंगे आंदोलन

Updated at : 25 Jun 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकार के लिए करेंगे आंदोलन

भुरकुंडा : जेएसपीएल पतरातू के रवैये के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने रसदा स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में बैठक की. अध्यक्षता पूर्व मुखिया जितेंद्र मुंडा ने की. संचालन उप मुखिया लालू महतो नेकिया. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी अपने कमांड क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : जेएसपीएल पतरातू के रवैये के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने रसदा स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में बैठक की. अध्यक्षता पूर्व मुखिया जितेंद्र मुंडा ने की. संचालन उप मुखिया लालू महतो नेकिया. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी अपने कमांड क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है.

ग्रामीणों से जमीन लेने के बाद कंपनी ने जो वादे किये गये थे, उसे आज तक पूरा नहीं किया गया. सीएसआर के तहत ग्रामीण इलाके में कोई काम नहीं हो रहा है. कंपनी ने जमीन लेते वक्त एग्रीमेंट किया था कि जब तक नौकरी नहीं दी जायेगी, हर महीने जॉब कार्डधारी को 15 सौ रुपये दिये जायेंगे. 2012 तक नियोजन का वादा किया गया था. लेकिन न तो जॉब कार्डधारियों को पैसे मिले, न ही नौकरी. नौकरी में नियुक्त करने की समयसीमा बीते हुए छह साल हो गये. कंपनी इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है. यह भी गया गया कि विस्थापितों को आज तक पूर्ण मुआवजा भी नहीं दिया गया. निर्णय हुआ कि यदि कंपनी उक्त मामले पर शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती है, तो रसदा, लबगा, बलकुदरा, जयनगर, कुरसे, देवरिया, गेगदा के ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे.
ग्रामीणों की अगली बैठक 27 जून को कुशियारा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में होगी. बैठक में प्रमोद कुमार, संदीप प्रसाद, गौतम कुमार, मनोज कुमार, रामदास गोप, परवेज अंसारी, दिलकश आलम, धनेश्वर महतो, योगेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, अरविंद प्रजापति, धीरज कुमार, तनवीर आलम, संतोष प्रजापति, रवि साव, पार्वती देवी, सोनी देवी, आशा साहू, खुर्शीद अंसारी, रामकुमार गोप, ललिता देवी, सोनी कुमारी, सरिता देवी, रेखा देवी, गणेश यादव, बासो देवी, सुकरी देवी, बिंदा मुंडा, अशोक कुमार, तनवीर रजा, अलाउद्दीन अंसारी, सुखदेव गोप, बिसवा मुंडा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola