गोला : ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन
गोला : ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

गोला : ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

विज्ञापन

मुरुडीह, बीसा, टांडिल, बेटुलकला, चोकाद, मुरपा, कोरांबे, सरलाकला में फसलों को काफी हुआ नुकसान प्रशासन से तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ओलावृष्टि हुई. इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. ओलावृष्टि के कारण पतरातू, मुरुडीह, बीसा, टांडिल, बेटुलकला, चोकाद, मुरपा, कोरांबे, सरलाकला सहित अन्य गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, तरबूज, बोदी, लौकी, नेनुआ व गेहूं आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है. इस समय फसलें तैयार स्थिति में थीं, लेकिन ओलावृष्टि ने उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया. खेतों में खड़ी फसलें गिर गयी और कई जगहों पर पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं. इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं. इस नुकसान से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. किसानों ने कहा कि खेती में काफी परिश्रम लगता है. खेती के लिए दूसरों से राशि भी लेनी पड़ती है. खेती के कार्य में पूरा परिवार लगता है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है. किसानों ने समन्वयक व संबंधित अधिकारियों से जल्द राहत पहुंचाने की अपील की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola