18 को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय
Updated at : 16 Jun 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. अरगड्डा : सीसीएल प्रबंधन द्वारा सिरका कोलियरी को बंद करने की साजिश किये जाने को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. जीएम ऑफिस स्थित अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संगठन के कार्यालय […]
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
अरगड्डा : सीसीएल प्रबंधन द्वारा सिरका कोलियरी को बंद करने की साजिश किये जाने को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. जीएम ऑफिस स्थित अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संगठन के कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक की अध्यक्षता श्रमिक नेता मिथिलेश सिंह और संचालन तिवारी महतो ने किया. बैठक में सीसीएल प्रबंधन द्वारा सिरका और अरगड्डा कोलियरी को पूरी तरह बंद करने की साजिश किये जाने पर चिंता व्यक्त की गयी.
बैठक में कहा गया कि वर्तमान समय के परियोजना पदाधिकारी आने के बाद सिरका-अरगड्डा में खदानों को बंद करने की साजिश शुरू हुई है. सर्वप्रथम सिरका में आउटसोर्सिंग को बंद किया गया. साथ सिरका भूमिगत खदान, अरगड्ढा भूमिगत खदान, सीएचपी और अब सिरका के खुली खदान को भी बंद करने की तैयारी प्रबंधन की ओर से की जा रही है. पूरी तरह कोलियरी बंद हो जाने से कोयला मजदूरों के साथ साथ यहां रह रहे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आस-पास के गांव में भी जनजीवन इससे प्रभावित हो सकता है.
बैठक में इस विषय पर घोर चिंता व्यक्त किया गया कोलियरी को बचाने के लिए श्रमिक संगठनों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रबंधन के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने पर विचार किया गया. इसके लिए तत्काल सिरका के परियोजना पदाधिकारी को यहां से हटाने के लिए आंदोलन शुरू करने पर सहमति बनी. बैठक मे सिरका पीओ हटाओ कोलियरी बचाओ का नारा दिया गया. कोलियरी बचाने के लिए 18 जून को सिरका परियोजना कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम में अरगड्डा क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे बैठक में इस आंदोलन के संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया,
अरुण सिंह, सुशील कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम पांडे, विजेंद्र प्रसाद, प्रशांत बेलथरिया, गुड्डू यादव, रणधीर गुप्ता, नागेश्वर महतो गनी खान, लखन पासवान, नीरज पासवान, बंशी बेदिया, जगनारायण बेदिया, राजेश बेदिया, छोटे लाल महतो, अर्जुन बेदिया, कार्तिक महतो, जयप्रकाश, मुस्तफा खान, कुमार गौतम बनर्जी, परमेश्वर लोहार, रामजी सिंह, सत्येंद्र महतो, बंसी बेदिया समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




