परियोजना को 90 लाख का नुकसान

रामगढ़ : सेल संचालन समिति ने लोकल सेल चालू करने की मांग को लेकर सोमवार को सीसीएल की केदला व झारखंड उत्खनन परियोजना की चैनपुर व एनार साइडिंग जाने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी. बंदी को लेकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे दर्जनों हाईवा व डंपर परियोजना में खड़े रहे. इससे पूर्व रहावन, पचमो, हुरदाग, […]
रामगढ़ : सेल संचालन समिति ने लोकल सेल चालू करने की मांग को लेकर सोमवार को सीसीएल की केदला व झारखंड उत्खनन परियोजना की चैनपुर व एनार साइडिंग जाने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी. बंदी को लेकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे दर्जनों हाईवा व डंपर परियोजना में खड़े रहे. इससे पूर्व रहावन, पचमो, हुरदाग, इचाकडीह, गोसी, लईयो, ढोरठाटांड, केदला बस्ती सहित आदि गांव के सैकड़ों लोग सुबह छह बजे परियोजना पहुंचे.
इसके बाद रैली की शक्ल में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांटा का काम रोक दिया. इस दौरान आंदोलन में शामिल लोगों ने झारखंड पंद्रह नंबर स्थित इंटर कॉलेज परिसर में आंदोलन की रणनीति को लेकर आम सभा की. इसकी अध्यक्षता सेल संचालन समिति के सदस्य मदन महतो ने की और संचालन जगदीश रजवार ने किया. इस अवसर पर सभा के संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह निगरानी कमेटी के सदस्य खीरू महतो ने कहा कि केदला व झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित दर्जनों गांव के लोगों के रोजगार के लिये लोकल सेल खोला गया था, लेकिन प्रबंधन सेल बंद कर हजारों लोगों के रोजगार के छीन लिया. प्रबंधन यहां के लोगों पर बेरोजगारी का कहर ढाहना शुरू कर दिया. प्रबंधन के बेरोजगार नीति को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




