ढाई घंटे तक ठप रही कोयला ढुलाई
Updated at : 10 Jun 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ता के बाद हटा रोड जाम उरीमारी : पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के कारण आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह 10 बजे से चेक पोस्ट के सिदो-कान्हू चौक के पास मेन रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण न्यू बिरसा, बिरसा प्रोजेक्ट, उरीमारी व उरीमारी यूजी से कोयले की ढुलाई पूरी […]
विज्ञापन
वार्ता के बाद हटा रोड जाम
उरीमारी : पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के कारण आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह 10 बजे से चेक पोस्ट के सिदो-कान्हू चौक के पास मेन रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण न्यू बिरसा, बिरसा प्रोजेक्ट, उरीमारी व उरीमारी यूजी से कोयले की ढुलाई पूरी तरह ठप पड़ गयी. सौंदा बी साइडिंग तक कोयला नहीं भेजा जा सका. लोगों का कहना था कि पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति ठप है. लोग बेहद परेशान हैं. सीसीएल सिविल विभाग से बार-बार शिकायत करने के बाद भी जलापूर्ति बहाल करने की दिशा में काम नहीं किया गया. सामान्य दिनों में भी लोगों को मात्र आधे घंटा की पानी सप्लाई की जाती है,
जो अपर्याप्त है. आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि प्रबंधन कम से कम दो दिनों के अंतराल पर एक घंटा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करे. जलापूर्ति नहीं होने का सीधा असर पीला क्वार्टर, थाना कॉलोनी, सी टाइप कॉलोनी, चेक पोस्ट कॉलोनी, थाना, बघरैया, पिंडरा टोला, चेक पोस्ट मार्केट, डीएवी स्कूल पर पड़ रहा है. आंदोलन स्थल पर पहुंचे कार्मिक प्रबंधक राजीव रंजन, सिविल अभियंता डीएन प्रसाद, सिक्यूरिटी इंचार्ज श्याम सुंदर प्रसाद, राकोमस के एरिया सचिव राजू यादव के बीच हुई वार्ता के बाद दोपहर 12.30 में सड़क जाम हटाया गया. वार्ता के तहत रविवार तक जले हुए मोटर को बनाने अथवा नया मोटर लगाने, मोटर लगने तक प्रतिदिन टैंकर से पानी पहुंचाने पर सहमति बनी. आंदोलन व वार्ता में जीआर भगत, महादेव बेसरा, चरका करमाली, गणेश राम समेत राजू पासवान, सुनील गुप्ता, अब्बास अंसारी, बाल्मिकी, रंजीत करमाली, मनोज, सगीर, आशीष, संतोष, अनिल, विजय, सफी, जितेंद्र, अफरोज, संजय शामिल थे.
15 दिनों में दो बार जला मोटर : सिविल विभाग ने बताया कि दामोदर नद में गौरी-शंकर घाट पर लगाया गया मोटर 15 दिनों में दो बार जला है. थंडरिंग के कारण यह घटना हुई है. पुराने मोटर को ही बार-बार मरम्मत कर लगाया जता है. पंप सेट भी पुराना हो चुका है. इसके कारण पंप सेट सही ढंग से पानी नहीं उठा पा रहा है. बताया गया कि शुक्रवार को नदी में मोटर जल गया. 15 दिन पूर्व नदी और फिल्टर प्लांट में लगाया गया मोटर एक साथ जल गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




