योजनाअों को 15 अगस्त तक पूरा करने का समय निर्धारित
Updated at : 06 Jun 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

योजनाओं को शत -प्रतिशत पूरा करें रामगढ़ : जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने समाहरणालय के सभागार में मंगलवार की शाम बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. बैठक में ग्राम स्वराज योजना फेज टू को सफल बनाने और सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को शत -प्रतिशत पूरा […]
विज्ञापन
योजनाओं को शत -प्रतिशत पूरा करें
रामगढ़ : जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने समाहरणालय के सभागार में मंगलवार की शाम बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. बैठक में ग्राम स्वराज योजना फेज टू को सफल बनाने और सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को शत -प्रतिशत पूरा करने पर चर्चा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार, जिस गांव की आबादी एक हजार से अधिक है, वैसे जिले के 186 गांवों का चयन किया गया है. इन गांवों में सरकार की महत्वाकांक्षी जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर बिजली योजना,
मिशन इंद्रधनुष व उजाला योजना के साथ साथ अन्य योजनाओं को शत -प्रतिशत पूरा करना है. इसके लिए सभी अधिकारी 10 दिन में घर -घर जाकर सर्वे कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपे. इस योजना को 15 अगस्त तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है. बैठक में डीडीसी सुनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो व सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




