पतरातू : लेवी वसूलते जेजेएमपी का उग्रवादी गिरफ्तार
Updated at : 05 Jun 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ पुलिस ने लेवी वसूलते जेजेएमपी के उग्रवादी विजय महतो उर्फ छोटन को पतरातू से गिरफ्तार कर लिया. विजय पहले टीपीसी में था. रामगढ़ व हजारीबाग पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. केरेडारी थाना समेत कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार उग्रवादी विजय महतो से हजारीबाग की पुलिस भी पूछताछ […]
विज्ञापन
रामगढ़ पुलिस ने लेवी वसूलते जेजेएमपी के उग्रवादी विजय महतो उर्फ छोटन को पतरातू से गिरफ्तार कर लिया. विजय पहले टीपीसी में था. रामगढ़ व हजारीबाग पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. केरेडारी थाना समेत कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार उग्रवादी विजय महतो से हजारीबाग की पुलिस भी पूछताछ कर रही है. विजय महतो ने बताया कि वर्ष 2017 में हेंदेगीर में टीसीपी के छह सदस्यों की हत्या जोनल कमांडर भीखन गंझू ने कर दी थी़ इसमें जोनल कमांडर सागर समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी. उस समय वह भी भीखन गंझू के साथ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




