पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन में हेहल से संदिग्ध युवक पकड़ाया

Updated at : 05 Jun 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन में हेहल से संदिग्ध युवक पकड़ाया

यूनिकॉर्न कंपनी के बेस कैंप पर हमले के खुलासा के लिए एसपी ने गठित की थी टीम बरकाकाना : बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल गांव में पुलिस ने लगभग चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पकड़े गये युवक का संबंध नक्सली संगठन और हेहल पहाड़ी स्थित रेलवे बेस कैंप […]

विज्ञापन

यूनिकॉर्न कंपनी के बेस कैंप पर हमले के खुलासा के लिए एसपी ने गठित की थी टीम

बरकाकाना : बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल गांव में पुलिस ने लगभग चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पकड़े गये युवक का संबंध नक्सली संगठन और हेहल पहाड़ी स्थित रेलवे बेस कैंप पर हुए हमले से जोड़ कर देखा जा रहा है. मालूम हो कि 26 मई को बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित हेहल पहाड़ी पर कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना में काम कर रही यूनिकॉर्न कंपनी के बेस कैंप पर हमला हुआ था. सात-आठ की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने यहां सुरंग निर्माण का काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की थी. इस दौरान पहले बात करने, तब काम शुरू करने की धमकी दी गयी थी.
इस घटना के बाद से ही एसपी रामगढ़ के निर्देश पर पतरातू, बरकाकाना, भदानीनगर आदि थाने की पुलिस छापामारी में जुटी थी. इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम को कुछ नक्सलियों के क्षेत्र में आने की गुप्त सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने हेहल स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पल्सर बाइक का पीछा कर उसे रूकने का इशारा किया. पुलिस को देख कर एक युवक उतर कर खेत में कूदते हुए भागने लगा. पल्सर चला रहा युवक भागने में कामयाब रहा. खेत में भाग रहे युवक का पुलिस ने पीछा किया. यह युवक हेहल गांव में जाकर छिप गया. इसके बाद बरकाकाना ओपी प्रभारी अशोक कुमार, पतरातू प्रभारी लिलेश्वर महतो, भदानीनगर ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव समेत सैफ, सेट व जिला बल ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. लगभग चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली. टीम वापस लौटने की तैयारी करने लगी. जैसे ही छिपे हुए युवक को पुलिस के वापस लौटने का भान हुआ, वह भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया. पुलिस द्वारा नक्सली को पकड़े जाने की बात पूरे इलाके में फैल गयी. देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
नक्सली या अपराधी, पुष्टि नहीं
पकड़े गये युवक के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी. पकड़ा गया युवक नक्सली है या कोई अपराधकर्मी, इसकी भी पुष्टि पुलिस ने नहीं की. लेकिन पुलिस के सघन सर्च ऑपरेशन को देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola