लो ग्रेड प्लास्टिक पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है

Updated at : 05 Jun 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
लो ग्रेड प्लास्टिक पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है

जेआरडी टाटा पार्क में चलाया सफाई अभियान घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन प्रबंधन व वन विभाग रामगढ़ जिले द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जेआरडी टाटा पार्क में सफाई अभियान चलाया. इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर सफाई अभियान शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक से […]

विज्ञापन

जेआरडी टाटा पार्क में चलाया सफाई अभियान

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन प्रबंधन व वन विभाग रामगढ़ जिले द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जेआरडी टाटा पार्क में सफाई अभियान चलाया. इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर सफाई अभियान शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक से बढ़ रहे खतरे के बारे में जागरूक करना और आसपास प्लास्टिक के कचरे को साफ करना था. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग के रामगढ़ डीएफओ विजय शंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि डिवीजन के ऑपरेशंस चीफ साहबजी कुचरु, रेंज ऑफिसर ए के सिंह,फॉरेस्टर संजय कुमार,डॉ एमके गुप्ता,उत्सव कश्यप उपस्थित थे. मुख्य अतिथि विजय शंकर दुबे ने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी के लिए भारत को जिम्मेदारी दी गयी है.
भारत सरकार विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन और उसे बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों की शृंखला के माध्यम से सार्वजनिक हित और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. लो ग्रेड प्लास्टिक पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है और हम सभी को इसके उपयोग को रोकने की जिम्मेदारी है. विशिष्ट अतिथि साहबजी कुचरु ने भी अपने विचार व्यक्त किये़ इस अवसर पर अतिथियों ने मुकुंदबेड़ा और दूनी गांव के बच्चों के साथ मिल कर पार्क की सफाई की और उसके पश्चात पौधे भी लगाये. कार्यक्रम का संचालन डॉ एमके गुप्ता ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola