कामगारों ने आउट सोर्सिंग कंपनी एएमआर का काम रोका

रामगढ़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में काम कर रही आउट सोर्सिंग कंपनी एएमआर के काम को कामगारों ने सोमवार को बंद करा दिया़ अपनी मांग को लेकर कामगारों ने कंपनी के मुख्य गेट के पास प्रदर्शन किया़ इसके बाद नारेबाजी करते हुए खदान पहुंच वहां चल रहे काम को बंद कर दिया़ मांग […]
रामगढ़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में काम कर रही आउट सोर्सिंग कंपनी एएमआर के काम को कामगारों ने सोमवार को बंद करा दिया़ अपनी मांग को लेकर कामगारों ने कंपनी के मुख्य गेट के पास प्रदर्शन किया़ इसके बाद नारेबाजी करते हुए खदान पहुंच वहां चल रहे काम को बंद कर दिया़ मांग को लेकर कंपनी के कैंपस के समीप कामगार बैठ गये़ यह आंदोलन यूसीडब्ल्यू के बैनर तले किया जा रहा है़ कामगारों ने कहा कि कंपनी के प्रबंधन के साथ हुए पूर्व के विवाद मामले में कंपनी प्रबंधन ने साजिश के तहत 34 कामगारों पर मामला दर्ज करा दिया था़ इसके बाद कंपनी का काम बंद कर दिया गया था़
तय हुआ था कि चार जून को वार्ता कर मामला का हल किया जायेगा़ इसके बाद कंपनी का काम चालू होगा़ लेकिन वार्ता से पहले ही कंपनी ने काम चालू करा दिया़ कामगारों ने कहा कि कंपनी 34 मजदूरों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले और उन्हें काम पर रखे इसके बाद कंपनी पूर्व की तरह परियोजना में काम करे़ इससे मजदूरों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है़ अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो कंपनी का काम नहीं चलने दिया जायेगा़ आंदोलन में यूसीडब्ल्यू के क्षेत्रिय सचिव बालेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, नरेश कुमार सिन्हा, रवि रजवार, सुरेंद्र महतो, रूपचंद महतो, वीरेंद्र कुमार, डोमन महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




