विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी
Updated at : 30 May 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के हेहल स्थित टनल टू साइट पर रविवार की देर रात हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा उत्पात मचाने के बाद क्षेत्र के संवेदकों में खौफ है. मंगलवार को रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी पतरातू थाना पहुंची. उन्होंने दो सत्रों में क्षेत्र के संवेदकों व पतरातू अंचल के थाना व ओपी प्रभारियों […]
विज्ञापन
पतरातू : कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के हेहल स्थित टनल टू साइट पर रविवार की देर रात हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा उत्पात मचाने के बाद क्षेत्र के संवेदकों में खौफ है. मंगलवार को रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी पतरातू थाना पहुंची. उन्होंने दो सत्रों में क्षेत्र के संवेदकों व पतरातू अंचल के थाना व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की. पहले सत्र में क्षेत्र के संवेदकों के साथ बैठक की.
इसमें संवेदकों ने काम कराने में हो रही परेशानियों से एसपी को अवगत कराया.
एसपी ने कहा कि सभी संवेदक बेखौफ होकर काम को पूरा करायें. पुलिस प्रशासन द्वारा पुरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने संवेदकों को निर्माण कार्य के बंद होने के बाद बेस कैंप में रहने को कहा. मशीनों को बेस कैंप में सुरक्षित रखें. दूसरे सत्र में एसपी ने पतरातू अंचल के थाना व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिया. एसपी ए विजयालक्ष्मी ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. बरकाकाना ओपी क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा की गयी घटना की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों को जल्द पकड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




