नाबालिग को प्रेम-जाल में फांसने वाला बीएसएफ को जेल

पतरातू : असम में पोस्टेड बीएसएफ के जवान मुन्ना अंसारी को अपना नाम बदल कर नाबालिग को प्रेम-जाल में फांसना महंगा पड़ा. पतरातू पुलिस ने बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भोजपुर जिला के रामपुर बरहट्टा निवासी मुन्ना ने अपना नाम राहुल कुमार बताते हुए सांकुल पतरातू की नाबालिग से फोन पर मेल-जोल […]
पतरातू : असम में पोस्टेड बीएसएफ के जवान मुन्ना अंसारी को अपना नाम बदल कर नाबालिग को प्रेम-जाल में फांसना महंगा पड़ा. पतरातू पुलिस ने बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भोजपुर जिला के रामपुर बरहट्टा निवासी मुन्ना ने अपना नाम राहुल कुमार बताते हुए सांकुल पतरातू की नाबालिग से फोन पर मेल-जोल बढ़ाया. इसके बाद उसे लेकर फरार हो गया. 18 मई को लड़की के पिता ने इस संबंध में पतरातू थाने में लिखित शिकायत की थी.
अगले दिन प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. एसपी रामगढ़ के निर्देश पर मुन्ना के विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापामारी की गयी. इसी क्रम में बोकारो स्टील क्षेत्र से मुन्ना को उक्त लड़की के साथ खोज निकाला. मामले पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है. मुन्ना को जेल भेज दिया गया. जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए भेजा गया है. मुन्ना पूर्व से तीन बच्चों का बाप है. लड़की ने बताया कि गलत नंबर से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




