टांगी मार कर किया घायल, मामला दर्ज

Updated at : 29 May 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
टांगी मार कर किया घायल, मामला दर्ज

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगावां निवासी मंटू शर्मा ने गांव के ही बिंदु शर्मा उसके पुत्र सुधीर शर्मा एवं मुकेश शर्मा पर टांगी व कटार से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मंटू शर्मा रविवार की शाम कामकर वापस लौटा था कि घर जाने के रास्ते में देखा कि […]

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगावां निवासी मंटू शर्मा ने गांव के ही बिंदु शर्मा उसके पुत्र सुधीर शर्मा एवं मुकेश शर्मा पर टांगी व कटार से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मंटू शर्मा रविवार की शाम कामकर वापस लौटा था कि घर जाने के रास्ते में देखा कि बिंदु शर्मा अपने घर के सामने रास्ते पर ही छर्री बालू गिरा दिया है, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया.

जब मंटू शर्मा ने बालूछर्री हटाने की बात कही, तो बिंदु शर्मा व उसके पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए टांगी तथा कटार से उस पर हमला कर दिया. जब वह पूरी तरह से घायल हो कर बेहोश हो गया, तो उसे छोड़ कर भाग गये. परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. थाना प्रभारी व्यास राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola