सौंदा बस्ती, टिपला की महिलाएं अब नहीं बनायेंगी शराब

Updated at : 11 May 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
सौंदा बस्ती, टिपला की महिलाएं अब नहीं बनायेंगी शराब

भुरकुंडा : सौंदा बस्ती पंचायत में शराबबंदी को लेकर पंचायत की महिलाअों ने अभियान शुरू किया. टिपला में बुधवार की रात मुखिया दयानंद प्रसाद के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में महिलाओं ने निर्णय लिया कि क्षेत्र की महिलाएं अब शराब न बनायेगी आैर न बेचेंगी. लक्ष्मी देवी, शनिचरी देवी अवतरिया देवी व गीता देवी […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : सौंदा बस्ती पंचायत में शराबबंदी को लेकर पंचायत की महिलाअों ने अभियान शुरू किया. टिपला में बुधवार की रात मुखिया दयानंद प्रसाद के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में महिलाओं ने निर्णय लिया कि क्षेत्र की महिलाएं अब शराब न बनायेगी आैर न बेचेंगी. लक्ष्मी देवी, शनिचरी देवी अवतरिया देवी व गीता देवी ने बनायी गयी शराब को नष्ट कर दिया. इस पर मुखिया दयानंद प्रसाद ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया. श्री प्रसाद ने कहा कि शराब के सेवन से घर तबाह हो जाता है.

जो महिलाएं व पुरुष शराब बनाते पकड़े जायेंगे, उन पर कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जायेगा. मौके पर अरविंद प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद, संदीप प्रसाद, सुरेश मुंडा, लालू मुंडा, जुगनू गंझू, अंजु देवी, पिंकी देवी, सुमित्रा देवी, तारा देवी, ममता देवी, देवंती देवी, अनिता देवी, फुलमतिया देवी, दुलमी देवी, सुधा देवी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, सुमन देवी, पार्वती शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola