भुरकुंडा : झमाझम बारिश के बीच बरसे ओले

भुरकुंडा : गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश के दौरान बिजली कड़कती रही. बारिश के बीच काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है. लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की. भारी बारिश का असर क्षेत्र […]
भुरकुंडा : गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश के दौरान बिजली कड़कती रही. बारिश के बीच काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है. लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की. भारी बारिश का असर क्षेत्र की खुली कोयला खदानों में कामकाज पर भी पड़ा. बाजार में काफी कम लोग दिखे. बारिश का पानी सड़क पर तेज रफ्तार से बह रहा था. नालियां ऊफान पर रही. बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है. नेनुआ, टमाटर, कद्दू, भिंडी की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




