खराब संरचना के कारण बिजली की स्थिति खराब

Updated at : 23 Apr 2018 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
खराब संरचना के कारण बिजली की स्थिति खराब

छोटी खराबी में भी काट दी जाती है बिजली रामगढ़ जिला में विद्युत की गंभीर समस्या नहीं है. रामगढ़ जिला डीवीसी कमांड जिला है. यहां डीवीसी से विद्युत खरीद कर जेएसइबी विद्युत आपूर्ति करता है. हाल के दिनों में जेएसइबी की खराब संरचना के कारण विद्युत समस्या बढ़ी है. शहर सहित जिला में 18 से […]

विज्ञापन

छोटी खराबी में भी काट दी जाती है बिजली

रामगढ़ जिला में विद्युत की गंभीर समस्या नहीं है. रामगढ़ जिला डीवीसी कमांड जिला है. यहां डीवीसी से विद्युत खरीद कर जेएसइबी विद्युत आपूर्ति करता है. हाल के दिनों में जेएसइबी की खराब संरचना के कारण विद्युत समस्या बढ़ी है. शहर सहित जिला में 18 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है. लेकिन जेएसइबी की लचर आपूर्ति संरचना के कारण छोटी-छोटी खराबी को भी दुरुस्त करने के लिए पूरी बिजली काट दी जा रही है. इस कारण लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है.

हालात यह है कि दो दिन पूर्व जेएसइबी के अधिकारियों ने एबी मीटर लगाने के लिए दिन के 11 बजे से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने की सूचना दी. कार्य करने वाले लोग देर से आये. इस कारण दिन के दो बजे से रात आठ बजे तक बिजली काट दी गयी. लोग गर्मी में परेशान होते रहे. जिला में जितनी बिजली की आवश्यकता है, वह अभी तक डीवीसी उपलब्ध करा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola