कोयला लदे ट्रैक्टर सहित 12 बाइक जब्त

Updated at : 09 Dec 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदे ट्रैक्टर सहित 12 बाइक जब्त

रजरप्पा : एसपी के निर्देश पर रजरप्पा पुलिस ने कोयला चोरी रोकने को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को अभियान चलाया. इस दाैरान लारी नावाडीह के समीप से अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. इस पर लगभग तीन कोयला लोड था. ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने छापामारी कर 12 मोटरसाइकिल को […]

विज्ञापन
रजरप्पा : एसपी के निर्देश पर रजरप्पा पुलिस ने कोयला चोरी रोकने को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को अभियान चलाया. इस दाैरान लारी नावाडीह के समीप से अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. इस पर लगभग तीन कोयला लोड था. ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा.
पुलिस ने छापामारी कर 12 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर सच्चिदा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी नावाडीह, सिकनी रोड, इचातु सहित कई जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें कोयला लदी एक दर्जन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार, सभी मोटरसाइकिल चोरी की हो सकती है.
अभी तक बाइक का कोई दावेदार नहीं आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में थाना में महेंद्र मिश्रा, मालती कुमारी, विजय कुमार, अमरेंद्र सिंह रमेश शर्मा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola