मांडू अंचल प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated at : 03 Apr 2026 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
मांडू अंचल प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मांडू अंचल प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

कुजू. मांडू अंचल प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत मौजा रउता, खाता नंबर 29, प्लॉट नंबर 382, रकबा करीब एक एकड़ गैरमजरूआ खास भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटाया गया. उक्त भूमि पर चहारदीवारी बना कर अतिक्रमण किया गया था. इसे प्रशासन ने ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. यह कार्रवाई मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर की मौजूदगी में हुई. अभियान में अंचल कर्मियों ने जेसीबी मशीन के माध्यम से बाउंड्री को तोड़ कर अवैध कब्जा हटाया. सीओ ने ग्रामीणों से बात की. अभियान में रामगढ़ थाना के कई पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल सहित मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह, अंचल निरीक्षक सुभाष कुमार प्रजापति, राजस्व उप निरीक्षक रविभूषण ठाकुर, अमीन बैजनाथ विश्वकर्मा उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola