खेलकूद की धरती रही है बरका-सयाल: जीएम

Updated at : 23 Nov 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद की धरती रही है बरका-सयाल: जीएम

उरीमारी: सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में चल रही दो दिवसीय अंतर परियोजना खेलकूद प्रतियोगिता का उरीमारी ओवरऑल चैंपियन बना. उरीमारी ने लगातार यह खिताब अपने नाम किया है. उरीमारी ने 223 अंकों के साथ यह खिताब जीता. बिरसा परियोजना 144 अंकों के साथ उप विजेता बना. भुरकुंडा आरडब्ल्यूएस की टीम 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान […]

विज्ञापन
उरीमारी: सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में चल रही दो दिवसीय अंतर परियोजना खेलकूद प्रतियोगिता का उरीमारी ओवरऑल चैंपियन बना. उरीमारी ने लगातार यह खिताब अपने नाम किया है. उरीमारी ने 223 अंकों के साथ यह खिताब जीता. बिरसा परियोजना 144 अंकों के साथ उप विजेता बना. भुरकुंडा आरडब्ल्यूएस की टीम 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. सयाल परियोजना को 97 अंक, सौंदा डी सेंट्रल सौंदा को 95 अंक, महाप्रबंधक कार्यालय 69 अंक मिला.

महिला खिलाड़ियों में उरीमारी की सुदनी देवी 29 अंकों के साथ व्यक्तिगत चैंपियन बनी. पुरुष वर्ग में 24 अंक के साथ बिरसा परियोजना के संजय सोरेन चैंपियन बने. विजेताओं को महाप्रबंधक प्रकाश चंदा व उनकी पत्नी रीता चंदा ने पुरस्कार प्रदान किया. महाप्रबंधक ने कहा कि बरका-सयाल की धरती खेलकूद के मामले में धनी रही है. यहां के खिलाड़ी सीसीएल ही नहीं, बल्कि कोल इंडिया स्तर पर भी परचम लहराते रहे हैं. सीसीएल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराती रही है. आसपास के गांवों के युवाओं को भी खेल से जोड़ने का प्रयास किया जाता है.

टीम वर्क के कारण मिली सफलता: मेजबान परियोजना के पीओ बीबी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क समेत खिलाड़ियों के अनुशासन के कारण यह प्रतियोगिता सफल हो पायी है.

मौके पर भुरकुंडा पीओ जीसी साहा, सयाल पीओ सीबी तिवारी, एसओ सेफ्टी एस अंसारी, मधुमिता मिश्रा, ए प्रसाद, डीके रामा, मिथिलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, एसके झा, फजल हक, डीएवी प्राचार्य यूके रॉय, यूनियन के संजीव बेदिया, देवेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, सुखदेव प्रसाद, अर्जुन सिंह, कार्तिक मांझी, मुखिया कमला देवी, पंसस कानू मांझी आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में विनम्र जैन, वीरेंद्र पासवान, केदार राम, गणेश राम, एस सरकार, सहेंद्र कुमार, रामचंद्र राम, दिलीप कुमार, प्रबुद्ध सिन्हा, सुनील कुमार, जेपी सिंह, वली अंजुम, कुंदन, अजय कुमार, सीताराम किस्कू, सोनाराम हेंब्रम, अर्जुन कुशवाहा, अभय कुमार सिंह, आरके सिंह, धनंजय सिंह का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola