जदयू के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचायेंगे

Updated at : 08 Nov 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचायेंगे

रामगढ़: जनता दल यूनाइटेड रामगढ़ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को रोटरी क्लब, रामगढ़ परिसर में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू महतो ने की. संचालन जिला सचिव मेघलाल प्रसाद ने किया. जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह विधायक सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक खीरू महतो […]

विज्ञापन
रामगढ़: जनता दल यूनाइटेड रामगढ़ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को रोटरी क्लब, रामगढ़ परिसर में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू महतो ने की. संचालन जिला सचिव मेघलाल प्रसाद ने किया.

जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह विधायक सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक खीरू महतो उपस्थित थे. जदयू के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नेतृत्वकर्ता हैं. उन पर आज तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. हमें ऐसे नेतृत्वकर्ता को आगे रख कर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाना है. प्रदेश में राज्य निर्माण के बाद संगठन के दम पर जदयू के पांच मंत्री बने. हमें पार्टी को धारदार बनाना है.

प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जदयू को जनता के साथ रहना होगा. जदयू की झारखंड प्रदेश में विशेष पहचान है. पूर्व विधायक खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया. मौके पर बटेश्वर प्रसाद मेहता, जमील अहमद, भगवान सिंह, बैजनाथ राम गोपी, कृष्णानंद मिश्रा, मेघनाथ प्रसाद, दशरथ यादव, अशोक चौबे, ललित ठाकुर, महेंद्र किशोर महतो, जगदीश महतो, डालचंद महतो, बोधनाथ महतो, मंजित सिंह, संजय सहाय, जमील अहमद, बाबूलाल महतो, चितरंजन महतो, रोहन महतो, अनिल सिंह, दामोदर महतो मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola