जनाक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनायें

Updated at : 08 Nov 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
जनाक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनायें

उरीमारी: 10 नवंबर को सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के पास प्रस्तावित जनाक्रोश रैली व सभा को सफल बनाने को लेकर विस्थापित कार्यालय में मंगलवार को सुखू मांझी की अध्यक्षता व सुरेश मुर्मू के संचालन में बैठक हुई. बैठक में विस्थापित समिति के सचिव गहन टुडू ने कहा कि जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए […]

विज्ञापन
उरीमारी: 10 नवंबर को सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के पास प्रस्तावित जनाक्रोश रैली व सभा को सफल बनाने को लेकर विस्थापित कार्यालय में मंगलवार को सुखू मांझी की अध्यक्षता व सुरेश मुर्मू के संचालन में बैठक हुई. बैठक में विस्थापित समिति के सचिव गहन टुडू ने कहा कि जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी गांव-टोलों के ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है. कार्यकर्ता गांव-टोलों में बैठक व जनसंपर्क करेंगे. दसई मांझी ने कहा कि जन आक्रोश रैली व सभा ऐतिहासिक होगी.

इसमें आंगो, उरेज, पोटंगा, उरीमारी, गरसुल्ला, सयाल केके पंचायत से हजारों की संख्या में विस्थापित ग्रामीण शामिल होंगे. विस्थापितों को रोजगार सुनिश्चित करने और क्षेत्र के संसाधनों पर उनका मालिकाना हक को लेकर इस रैली को सफल बनाना जरूरी है.

बैठक में बेनीलाल मांझी, रैना टुडू, नकुल प्रजापति, जयनारायण बेदिया, सिकंदर सोरेन, जितेंद्र यादव, भवानीशंकर प्रसाद, तालो हांसदा, लालजी पंवरिया, भादो करमाली, दीपक करमाली, सोलेन हांसदा, विनोद सोरेन, सुबितराम किस्कू, सुखदेव किस्कू, चरका प्रजापति, मुकद्दर सोरेन, जलेश करमाली, मुनीष मरांडी, बड़की देवी, सुमित्रा देवी, गंगिया देवी, प्यासो देवी, शहरमुनी देवी, शांति देवी, बिरसी देवी, फूलमुनी देवी, सुकुरमुनी देवी, बिरसा टुडू, परमेश्वर सोरेन, पूरन टुडू उपस्थित थे. बैठक में 12 नवंबर को क्षेत्र के विस्थापित नेता शर्मा मांझी का शहादत दिवस विस्थापित कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola