आग बुझाने का कार्य अब भी है जारी

कुजू: सीसीएल कुजू क्षेत्र के कुजू कोलियरी स्थित बंद पड़ी केओसीपी खदान में लगी आग पर प्रबंधन ने तीसरे दिन सोमवार को मिट्टी व ओबी डालकर कुछ हद तक काबू कर लिया है. हालांकि आग अंदर ही अंदर अभी भी धधक रही है. आग पर काबू पाने के लिए प्रभार महाप्रबंधक हर्षद दातर, कुजू कोलियरी […]
कुजू: सीसीएल कुजू क्षेत्र के कुजू कोलियरी स्थित बंद पड़ी केओसीपी खदान में लगी आग पर प्रबंधन ने तीसरे दिन सोमवार को मिट्टी व ओबी डालकर कुछ हद तक काबू कर लिया है. हालांकि आग अंदर ही अंदर अभी भी धधक रही है. आग पर काबू पाने के लिए प्रभार महाप्रबंधक हर्षद दातर, कुजू कोलियरी पीओ आनंद मोहन, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी जेवाई कामड़े उक्त स्थल पहुंचे.
साथ ही अधिकारियों ने तोपा व पुंडी परियोजना से हॉलपैक व डोजर मंगवाकर लगी आग में मिट्टी व ओबी डालने के साथ पाइप के सहारे खदान के पानी को मुहाने पर डालने कार्य किया जा रहा है. प्रबंधन का इस संबंध में कहना है कि वन विभाग द्वारा एनओसी दिये जाने के बाद उक्त स्थल को खुदाई (डिग-आउट) की जायेगी. जिसके बाद ही आग पर काबू पाना संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




