शिखर 2017 में शामिल होंगे 49 बच्चे
Updated at : 06 Nov 2017 1:05 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़: मध्य कमान लखनऊ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिखर 2017 का आयोजन आठ से 10 नवंबर तक कानपुर कैंट में किया जायेगा. प्रतियोगिता में मध्य कमान में पड़नेवाले सभी छावनी परिषदों द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा संचालित सात विद्यालयों के चयनित 49 विद्यार्थी रविवार को कानपुर के लिए […]
विज्ञापन
रामगढ़: मध्य कमान लखनऊ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिखर 2017 का आयोजन आठ से 10 नवंबर तक कानपुर कैंट में किया जायेगा. प्रतियोगिता में मध्य कमान में पड़नेवाले सभी छावनी परिषदों द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा संचालित सात विद्यालयों के चयनित 49 विद्यार्थी रविवार को कानपुर के लिए रवाना हुए. रविवार की शाम छावनी परिषद कार्यालय में शुभकामना देकर सीइओ सपन कुमार ने विदा किया.
सपन कुमार ने खिलाड़ियों से अनुशासन में रह कर बेहतर प्रदर्शन करने आैर रामगढ़ का नाम रोशन करने की अपील की. सीइओ सपन कुमार ने विद्यार्थियों को जूता व कंबल का वितरण किया. रामगढ़ से रवाना हुए 49 सदस्यीय दल में 19 छात्रा व 30 छात्र हैं.
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लांग जंप, हाई जंप, हॉकी, गोला फेंक, बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी. दल के साथ प्रशिक्षक व शिक्षकों का आठ सदस्यीय दल भी कानपुर के लिए रवाना हुआ है. दल में प्रशिक्षक सिद्धनाथ प्रसाद, विनय कुमार, उर्मिला कुमारी, प्रेम कुमार पासवान, लुकेश्वर महतो, कृष्ण देव राम, संदीप कुमार व ज्योति सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




