भुरकुंडा में उग्रवादियों ने कांटा घर में बम फेंका, गोलियां चलायी, मुंशी घायल

Updated at : 05 Nov 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा में उग्रवादियों ने कांटा घर में बम फेंका, गोलियां चलायी, मुंशी घायल

भुरकुंडा : उग्रवादियों ने सीसीएल भुरकुंडा एक्सकावेशन के समीप सीएचपी कांटा घर में शुक्रवार की रात बम फेंके और गोलियां चलायी. इस घटना में कांटा घर में मौजूद ट्रांसपोर्टर का मुंशी न्यू बैरेक निवासी राजेंद्र घायल हो गया. जबकि सीसीएल कर्मी मो अतीक बाल-बाल बचा. घायल राजेंद्र को रिम्स भेज दिया गया है. घटना रात […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : उग्रवादियों ने सीसीएल भुरकुंडा एक्सकावेशन के समीप सीएचपी कांटा घर में शुक्रवार की रात बम फेंके और गोलियां चलायी. इस घटना में कांटा घर में मौजूद ट्रांसपोर्टर का मुंशी न्यू बैरेक निवासी राजेंद्र घायल हो गया. जबकि सीसीएल कर्मी मो अतीक बाल-बाल बचा. घायल राजेंद्र को रिम्स भेज दिया गया है. घटना रात लगभग डेढ़ बजे की है.
बाइक से दो नकाबपोश उग्रवादी कांटा घर पहुंचे. उग्रवादियों ने वहां मौजूद हाइवा के चालक व उपचालक को धमका कर भगा दिया. उसके बाद कांटा घर के काउंटर में रिवाल्वर घुसा कर गोली चला दी और बम पटक दिया, जिससे कांटा घर कार्यालय में मौजूद राजेंद्र घायल हो गया. घटना के बाद काम बंद करने की धमकी देते हुए उग्रवादियों ने परचा छोड़ा और फरार हो गये. पुलिस ने कहा कि टीएसपीसी के उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया. पूर्व में भी टीएसपीसी ने काम बंद करने के लिए दो बार पोस्टरबाजी की थी.
एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश : घटना के बाद शनिवार की सुबह एसपी कौशल किशोर ने घटना स्थल का मुआयना किया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को तफ्तीश के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिया. यहां की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की बात कही. इस संदर्भ में उन्होंने सीसीएल के सिक्यूरिटी इंचार्ज से भी बात की. उन्होंने बम चलने की घटना की पुष्टि नहीं की. कहा कि घायल के मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि एसपी के जाने के बाद पुलिस ने कांटा घर के कंप्यूटर में फंसे एक खाली कारतूस को बरामद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola