अपराधियों ने चार घंटे तक रिवर साइड पानी टंकी के कर्मियों को रखा बंधक, सात लाख के पार्ट्स लूटे, 300 घरों में जलापूर्ति ठप

Updated at : 28 Aug 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने चार घंटे तक रिवर साइड पानी टंकी के कर्मियों को रखा बंधक, सात लाख के पार्ट्स लूटे, 300 घरों में जलापूर्ति ठप

भुरकुंडा : रिवर साइड स्थित सीसीएल के पानी टंकी पर तैनात कर्मियों को नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने करीब चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात जयराम व बालेश्वर का मोबाइल फोन छीन लिया. शनिवार देर रात 12.30 में धमके अपराधियों ने वाटर सप्लाई में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर खोल कर […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : रिवर साइड स्थित सीसीएल के पानी टंकी पर तैनात कर्मियों को नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने करीब चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात जयराम व बालेश्वर का मोबाइल फोन छीन लिया. शनिवार देर रात 12.30 में धमके अपराधियों ने वाटर सप्लाई में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर खोल कर उसका कीमती पाटर्स लूट लिया.

लूटपाट के बाद अपराधी सुबह 3.30 बजे भाग निकले. लगभग पांच बजे सीसीएल कर्मी मनोज झा पानी टंकी पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी सीसीएल सुरक्षाकर्मियों व पुलिस को दी. एक माह के अंदर भुरकुंडा थाना क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी घटना है. जिसमें अपराधियों ने लाखों रुपये मूल्य का सामान लूटा. कई कर्मियों के साथ मारपीट की. इससे पूर्व अपराधी भुरकुंडा व सौंदा डी सब स्टेशन व शक्ति कॉलोनी में ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सीसीएल कर्मियों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola