रामगढ़ की जनता के साथ अन्याय नहीं होगा : धनंजय
Updated at : 21 Aug 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने प्रेस बयान जारी कर छावनी परिषद द्वारा विभिन्न प्रकार के अव्यवहारिक टैक्स रामगढ़ जनता पर लगाने का विरोध किया है. प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि विशेष बैठक कर परिषद रामगढ़ की जनता पर आर्थिक व मानसिक बोझ लाद रही है. इससे आम […]
विज्ञापन
रामगढ़. रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने प्रेस बयान जारी कर छावनी परिषद द्वारा विभिन्न प्रकार के अव्यवहारिक टैक्स रामगढ़ जनता पर लगाने का विरोध किया है.
प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि विशेष बैठक कर परिषद रामगढ़ की जनता पर आर्थिक व मानसिक बोझ लाद रही है. इससे आम जनता को परेशानी होगी. एक ओर छावनी परिषद आम जनता को सुविधा देने के नाम पर केवल खानापूरी कर रही है. मकान टैक्स बढ़ाने के लिए एजेंसी की नियुक्ति कर रही है. मकान टैक्स में भी भारी वृद्धि की योजना छावनी परिषद की है. परिषद ने पार्किंग टैक्स व व्यापार टैक्स लगा कर जनता से पैसे वसूलने का निर्णय लिया है.
धनंजय कमार पुटूस ने छावनी जेनरल अस्पताल में निबंधन शुल्क पांच रुपये से बढ़ा कर 10 रुपये करने का भी विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आज जनता पर करों का बोझ लादने के सख्त विरोधी हैं. इसका विरोध किया जायेगा. उन्होंने कर लगाने व करों में वृद्धि का प्रस्ताव वापस लेने की मांग छावनी परिषद से की है.
छावनी परिषद नागरिक सुविधा देने में फेल : अकेला
झामुमो के वरीय नेता किशन राम अकेला ने प्रेस बयान जारी कर छावनी परिषद क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों पर लगाये गये सालाना टैक्स का विरोध किया है.
श्री अकेला ने कहा है कि छावनी परिषद ने मकान टैक्स में वृद्धि की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसमें छोटे-बड़े सभी व्यवसायी प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि एक ओर छावनी परिषद करों में वृद्धि कर रही है आैर नये-नये कर लगा रही है, वहीं, छावनी परिषद नागरिक सुविधा देने में पूरी तरह से फेल है. शहर में सफाई की स्थिति काफी खराब है. स्ट्रीट लाइट खराब है. पीसीसी पथ पहली बरसात में ही बह गया. उन्होंने कहा है कि अगर कर में वृद्धि कर नया कर लगाया गया, तो आंदोलन किया जायेगा.
बात कर रणनीति तय की जायेगी : अनूप
छावनी परिषद द्वारा भवन कर बढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, व्यवसाय व व्यापार कर लगाने, भवनों के नक्शे पारित करने पर विकास शु:ल्क लगाने को लेकर रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गंभीर है. आज इस संबंध में रामगढ़ चेंबर के अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब ने कहा कि कर वृद्धि चेंबर के संज्ञान में आया है. इस पर विचार किया जा रहा है. संगठन के पदाधिकारियों व सदस्य व्यापारियों की बैठक में इस पर विचार किया जायेगा. सर्वसम्मति से जो बातें सामने आयेंगी, उसके अनुसार काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




