रामगढ़ में कोयला खदान में पानी घुसा, दो कर्मचारी फंसे

रामगढ़ : झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले की सौंदा कोयला खदान में पास की खदान से अचानक से पानी घुस जाने से सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के दो कर्मचारी फंस गये हैं. सरकारी सूत्रों ने कहा कि खदानों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. सीसीएल और प्रशासन […]
रामगढ़ : झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले की सौंदा कोयला खदान में पास की खदान से अचानक से पानी घुस जाने से सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के दो कर्मचारी फंस गये हैं. सरकारी सूत्रों ने कहा कि खदानों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. सीसीएल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं.
रामगढ़ के उपमंडलीय अधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि अशोक सिन्हा और प्रवेश नोनिया सीसीएल की सौंदा कोयला खदान में फंस गये हैं. पानी नजदीक की खदान सेबुधवार तड़के पानी घुस गया. वह राहत और बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




