कैंप लगा कर कृषि ऋण बांटने का निर्देश दिया

Updated at : 04 Aug 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
कैंप लगा कर कृषि ऋण बांटने का निर्देश दिया

रामगढ़: जिलास्तरीय बैंक परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता डीसी राजेश्वरी बी ने की. डीसी ने सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर दिये गये बैंकों के लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी ली. बैंकों को डीसी ने निर्देश दिया कि किसानों को खेती के लिए इस मौसम में पैसे की […]

विज्ञापन
रामगढ़: जिलास्तरीय बैंक परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता डीसी राजेश्वरी बी ने की. डीसी ने सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर दिये गये बैंकों के लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी ली. बैंकों को डीसी ने निर्देश दिया कि किसानों को खेती के लिए इस मौसम में पैसे की आवश्यकता होती है. सभी बैंक अपने- अपने क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में शिविर लगा कर किसान ऋण का वितरण करें.
कृषि, मत्स्य व डेयरी के क्षेत्र में एसएसजी क्रेडिट लिंकेज एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने का भी काम करें. डीसी ने समाज कल्याण, शिक्षा विभाग व कल्याण विभाग के अलावा अन्य विभागों द्वारा लाभुकों को राशि बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध करायी जाती है. खातों को आधार से लिंक नहीं होने पर भुगतान नहीं होना चिंता का विषय है. समाज कल्याण विभाग के छह हजार लाभुक छात्रों को भी राशि का भुगतान आधार लिंक नहीं हुआ है. तत्काल इसका निष्पादन करते हुए रिपोर्ट जिला कार्यालय को दें. बैंकों को अन्य योजनाओं के लिए निर्धारित किये गये लक्ष्य को अगली बैठक तक 60 प्रतिशत तक पूरा करने का निर्देश दिया.
दुकानदार मूल्य तालिका लगाये आैर पक्का बिल दें : डीसी
जिलास्तरीय जीएसटी समिति की बैठक डीसी राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीसी ने वाणिज्य कर आयुक्त व समिति के अन्य लोगों से अभी तक की गयी कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. बैठक में सभी दुकानदार अपनी दुकानों में सामान की मूल्य तालिका लगाने को कहा. इस तालिका को वैसे जगह पर लगाना है, जहां उपभोक्ता को असानी से दिखे. डीसी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि सामान खरीदने पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola