डायरिया से पीड़ित हैं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 10 छात्राएं
Updated at : 26 Jul 2017 1:39 PM (IST)
विज्ञापन

छात्राओं ने उल्टी, दस्त एवं बुखार हाेने की शिकायत की गोला. गोला प्रखंड के मुरपा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के 10 छात्राएं डायरिया एवं बुखार से पीड़ित हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया जा रहा है. डॉ अरविंद कुमार के अनुसार, इलाजरत सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है. इस संबंध में […]
विज्ञापन
छात्राओं ने उल्टी, दस्त एवं बुखार हाेने की शिकायत की
गोला. गोला प्रखंड के मुरपा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के 10 छात्राएं डायरिया एवं बुखार से पीड़ित हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया जा रहा है. डॉ अरविंद कुमार के अनुसार, इलाजरत सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है. इस संबंध में बताया जाता है कि सभी छात्राएं रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गयी.
सुबह में कुछ छात्राओं ने उल्टी, दस्त एवं बुखार हाेने की शिकायत की. शिक्षका ने उन्हें सीएचसी गोला में भरती कराया. शिक्षिका ने बताया कि लगातार हो रही बारिश एवं मौसम में बदलाव के कारण छात्राओं की तबीयत खराब हुई है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्राओं को फिल्टर का पानी पीने के लिए दिया जाता है.
मेन्यू के अुनसार भोजन भी दिया जाता है.इन छात्राओं का हो रहा है इलाज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा नूतन कुमारी, नंदनी कुमारी, फूलकुमारी, लखी कुमारी, नजमा परवीन, सुमती कुमारी, अंकिता कुमारी, रुबी, आरती, लक्ष्मी कुमारी का इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में बीइइओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि छात्राझओं की बीमार होने की सूचना मिली है. तबीयत खराब होने के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




