भारी बारिश के कारण बोकारो-रांची मार्ग बंद

Updated at : 24 Jul 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण बोकारो-रांची मार्ग बंद

सेनेगढ़ा पुलिया के तीन फीट ऊपर से बह रहा है पानी भैरवा जलाशय में जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिगड़ी गोला : बोकारो – रांची मार्ग स्थित गोला की सेनेगढ़ा पुलिया जलमग्न हो गयी है. इसके कारण इस पथ को बंद कर दिया गया है. इससे रांची-बोकारो का संपर्क टूट गया है. पथ बंद होने से […]

विज्ञापन
सेनेगढ़ा पुलिया के तीन फीट ऊपर से बह रहा है पानी
भैरवा जलाशय में जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिगड़ी
गोला : बोकारो – रांची मार्ग स्थित गोला की सेनेगढ़ा पुलिया जलमग्न हो गयी है. इसके कारण इस पथ को बंद कर दिया गया है. इससे रांची-बोकारो का संपर्क टूट गया है. पथ बंद होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है. जानकारी के अनुसार, धनबाद – बोकारो के लोग गोला होते हुए चारू होकर रांची जाते हैं. शनिवार की रात से ही भैरवा जलाशय का पानी बढ़ने से सेनेगढ़ा पुलिया पूरी तरह से डूब गयी है. उधर, प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर सड़क के दोनों छोर पर चार-पांच फीट ईंट रख कर इस मार्ग को बंद कर दिया गया.
अब धनबाद-बोकारो से जाने वाले लोगों को चितरपुर-रामगढ़ से होकर रांची जाना पड़ रहा है. रांची से धनबाद की ओर आनेवाले वाहनों को बभनी से होकर गोला जाने को कहा गया है. लगातार बारिश होने से जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है.
अब लोगों को देना होगा टॉल टैक्स : धनबाद- बोकारो के वाहन गोला बाइपास होते हुए चारू – रांची निकलते थे. इसके कारण इन्हें टॉल टैक्स नहीं देना पड़ता था. अब चितरपुर-रामगढ़ होते हुए इन्हें रांची जाना पड़ेगा. यहां इन्हें आने जाने के क्रम में ओरमांझी टॉल गेट पर टैक्स देना होगा.
20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी होगी : सेनेगढ़ा पुलिया बंद होने से धनबाद- बोकारो से रांची जानेवाले वाहनों को लगभग 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी होगी. रांची से धनबाद जानेवाले लोगों को लगभग इतनी ही दूरी तय करनी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola