रविवार दोपहर एक बजे से बारिश बंद होने से लोगों ने ली राहत की सांस
Updated at : 24 Jul 2017 1:03 PM (IST)
विज्ञापन

भारी बारिश से जारा बांध टूटा सड़कों पर बह रहा है नाली का पानी रामगढ़. रामगढ़ जिला में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रविवार दिन एक बजे से बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली. लगातार बारिश में लोगों की आम दिनचर्या पर […]
विज्ञापन
भारी बारिश से जारा बांध टूटा
सड़कों पर बह रहा है नाली का पानी
रामगढ़. रामगढ़ जिला में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रविवार दिन एक बजे से बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली. लगातार बारिश में लोगों की आम दिनचर्या पर असर पड़ा. बारिश के दौरान लोग बाजारों में कम दिखे. इसका असर सवारी वाहनों पर भी पड़ा. बारिश से जारा टोला में बना बांध टूट गया. यहां पहाड़ से आनेवाले पानी को दो स्थानों पर बांधा गया था.
दोनों ही स्थानों पर बांध टूट गया. इससे पानी खेतों में फैल गया. उक्त बांध से किसान सिंचाई करते थे. बांध में छठ पूजा भी होती है. वहीं, भारी बारिश से शहर की नालियों के भर जाने से नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा. शहर के निचले हिस्सों के घरों में पानी भरने की सूचना है. शहर के वार्ड नंबर आठ में वैष्णो देवी कुम्हार टोली मार्ग पर गंदगी से लोगों का चलना दूभर हो गया है. दामोदर नद के जलस्तर में वृद्धि हुई है. हरहरी नाला का भी जलस्तर व बहाव बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




