जीएम व श्रमिक संगठनों के बीच बैठक, कमेटी को नियमित करने पर बनी सहमति

उरीमारी: सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को सयाल स्थित जीएम कार्यालय के सभागार में महाप्रबंधक प्रकाश चंदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा सौंदा डी व सयाल 10 नंबर भूमिगत खदान को प्रबंधन द्वारा बंद करने के निर्णय पर चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों खदानों को मजदूर […]
क्षेत्रीय प्रबंधन मुख्यालय के निर्देशों को मानता है. ऐसे में तय हुआ कि एसीसी की बैठक में लिये गये निर्णयों का एक प्रस्ताव बना कर 22 जुलाई को प्रस्तावित जेसीएसी बैठक में भेजा जायेगा, ताकि खदानों को चालू रखने पर उचित निर्णय हो सके. श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रबंधन को बताया गया कि 10 नंबर खदान में हजार जीपीएम का एक पंप व एक हजार मीटर केबुल उपलब्ध करा दिया जाये, तो खदान से अगले 15-20 वर्षों से कोयले का उत्पादन किया जा सकता है. सौंदा डी के बाबत कहा गया कि यहां पर लोवर नकारी व अपर नकारी खदान के लिए भी एक-एक हजार जीपीएम के पंप की जरूरत है. प्रतिनिधियों ने प्रबंधन को बताया कि यहां से प्रतिदिन तीन सौ टन कोयले का उत्पादन किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




