Watch: अर्जुन तेंदुलकर ने नेट पर की खतरनाक गेंदबाजी, LSG से फैंस ने कर ये डिमांड

Updated at : 04 Apr 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
नेट्स पर गेंदबाजी करते अर्जुन तेंदुलकर

नेट्स पर गेंदबाजी करते अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने क्रिकेट को निखारने में लगे हुए हैं. 2026 आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन पर भरोसा दिखाया है. हालांकि पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला. नेट में अर्जुन तहलका मचा रहे हैं.

विज्ञापन

Arjun Tendulkar: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ अपने करियर की शुरुआत की है. हालांकि उन्होंने टीम के पहले मैच में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अभ्यास सत्र में अर्जुन का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. एलएसजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अर्जुन को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए नियमित रूप से स्टंप्स गिराते हुए देखा जा सकता है. वीडियों वायरल हो रहा है.

अर्जुन को खेलते देखना चाहते हैं फैंस

इस वीडियो को देखकर प्रशंसक आगामी मैचों में उन्हें एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं. वीडियो में 26 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का ध्यान मुख्य रूप से यॉर्कर पर केंद्रित दिख रहा था, जिससे वह अक्सर अपनी गेंदों से लेग स्टंप या ऑफ स्टंप उखाड़ देते थे. नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन की गेंदों में निरंतरता ने प्रशंसकों को प्रभावित किया. आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजी में एलएसजी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वे 18.4 ओवर में मात्र 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गए.

पहले मुकाबले में LSG की करारी हार

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते ह्ए एलएसजी ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए एक समय कैपिटल्स को 26 रन पर 4 विकेट तक पहुंचा दिया. हालांकि, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की 119 रनों की शानदार साझेदारी ने दिल्ली को लगभग तीन ओवर शेष रहते जीत दिला दी. अर्जुन तेंदुलकर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन को एलएसजी की ओर से अगले मैच में मौका मिलता है या नहीं. पिछले सीजनों में मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन ले ज्यादातर बेंच की गर्म किया है.

अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेनिंग दे रहे युवराज सिंह

अर्जुन के ट्रेनर युवराज सिंह ने उनके बारे में कहा, ‘मैंने ज्यादातर चीजें उसके पिता से सीखी हैं. मानसिक संघर्ष, शारीरिक संघर्ष और तकनीकी संघर्ष. मैं वही चीजें अर्जुन को सिखा रहा हूं. वह मुझसे सीख रहा है, जो बहुत अच्छी बात है. वह एक अच्छा बच्चा है. वह बहुत होशियार है और चीजों को बहुत जल्दी सीख लेता है. काश मैं भी उसकी मेहनत के स्तर तक पहुंच पाता. उसे खेल से बहुत प्यार है. अर्जुन की लगन देखना वाकई अद्भुत है.’ अर्जुन को उम्मीद होगी कि रविवार, 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में उन्हें एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में जगह मिले.

ये भी पढ़ें…

DC के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पाड्या, सूर्या को दी गई MI की कप्तानी

DC के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पाड्या, सूर्या को दी गई MI की कप्तानी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola