पैसे लेने की बात स्वीकारी, महिला को पैसा लौटाने के लिए राजी हुआ

Updated at : 30 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे लेने की बात स्वीकारी, महिला को पैसा लौटाने के लिए राजी हुआ

भदानीनगर : भदानीनगर पुलिस की पहल पर राजकुमार महतो आदिवासी महिला शांति देवी को उसके पांच लाख रुपये तीन किस्त में लौटाने को तैयार हो गया है. इस बाबत भदानीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने पीड़ित व राजकुमार महतो को गुरुवार को थाने बुलाया. पूरे मामले की जानकारी ली. राजकुमार महतो ने पैसा लेने की […]

विज्ञापन
भदानीनगर : भदानीनगर पुलिस की पहल पर राजकुमार महतो आदिवासी महिला शांति देवी को उसके पांच लाख रुपये तीन किस्त में लौटाने को तैयार हो गया है. इस बाबत भदानीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने पीड़ित व राजकुमार महतो को गुरुवार को थाने बुलाया. पूरे मामले की जानकारी ली. राजकुमार महतो ने पैसा लेने की बात को स्वीकार किया.
कहा कि तीन किस्त में वह पैसा लौटा देगा. थानेदार ने राजकुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय सीमा के अंदर पैसा नहीं लौटाया, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पीड़ित ने थाना प्रभारी को बताया कि बैंक के माध्यम से राजकुमार महतो के एकाउंट में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किया था. इसके एवज में राजकुमार ने एक्सिस बैंक का एक चेक शांति देवी को दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola