छतरपुर में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, क्षेत्र में दहशत

Updated:
विज्ञापन
छतरपुर में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, क्षेत्र में दहशत

छतरपुर में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छतरपुर पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदेया गांव में मध्य विद्यालय के समीप सोमवार की शाम एक युवक का शव झाड़ी में फेंका हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना छतरपुर पुलिस को दी. इसके बाद वहां पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.पुलिस ने पाया कि युवक की हत्या पत्थर से कूच कर अत्यंत क्रूरतापूर्वक की गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से युवक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया निवासी 40 वर्षीय महेंद्र भुइयां के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार महेंद्र सोमवार सुबह से ही घर से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा था. घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस को बताया कि महेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है. घटनास्थल के पास खून से सना बड़ा पत्थर भी बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों और दोषियों का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola