काशीसोत डैम किनारे रील बनाने में मधुमक्खी के हमले से युवक की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
काशीसोत डैम किनारे रील बनाने में मधुमक्खी के हमले से युवक की डूबने से मौत

काशीसोत डैम किनारे रील बनाने में मधुमक्खी के हमले से युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. शनिवार की शाम काशीसोत डैम में एक दर्दनाक हादसा हुआ. हैदरनगर मुख्य बाजार स्थित गंजपर मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय रफीक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. बताया जाता है कि वह डैम के अंतिम छोर पर पहाड़ पर चढ़ गया और पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ने लगा. इसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड उस पर टूट पड़ा. रफीक घबराकर भागने लगा, लेकिन मधुमक्खियों ने उसके शरीर पर डंक मारना शुरू कर दिया. बेचैनी और डर के कारण उसने डैम में छलांग लगा दी. अन्य साथी भी हमले की चपेट में आये, लेकिन वे किसी तरह भागकर बच निकले. मौके पर मौजूद समिति के सदस्य रफीक को पानी से निकालकर हैदरनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गये. हालत गंभीर होने पर उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. ईद की खुशियां मातम में बदल गईं और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रफीक के घर में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola