युवती के बाद अब प्रेम प्रसंग में युवक ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवती के बाद अब प्रेम प्रसंग में युवक ने कर ली आत्महत्या

थाना क्षेत्र के किसैनी के गोवरमारा के 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

पाटन.थाना क्षेत्र के किसैनी के गोवरमारा के 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली. गांव के बगल में स्थित कलहवा महुआ की एक टहनी से पुलिस ने शव को बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जितेंद्र को गांव की ही एक लड़की प्रेम प्रसंग था. जिसे दोनों के घर वाले पसंद नहीं करते थे. प्रेम-प्रसंग में ही नीलम कुमारी शुक्रवार को देर शाम फांसी लाकर आत्महत्या कर ली थी. जितेंद्र भी शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब था. जिसका शव रविवार को एक महुआ के पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ. जितेंद्र के गले में साड़ी का कोर पाया गया. जिससे कयास लगाया जा रहा है कि उसने उसी कोर से गला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला चाहे जो भी यह तो जांच का विषय है, लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों की मौत का कारण प्रेम-प्रसंग ही मान रही है. इधर इस घटना की सूचना पर पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य जयशंकर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि इसके लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा. साथ ही अपने बच्चों पर पैनी नजर रखनी होगी. मोबाइल से भी बच्चों को दूर रखना होगा. साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना होगा. यह समाज के लिए बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है. इसके लिए समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola