महिला पर्यवेक्षिकाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 21 May 2026 9:49 PM

विज्ञापन

महिला पर्यवेक्षिकाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण दिया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है. योग्य लाभुकों का चयन कर इस योजना का लाभ देना हम सभी की जिम्मेवारी है. उन्होंने योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि गर्भवती व धातृ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है. संतान के जन्म से पूर्व एवं उसके बाद प्रोत्साहन के रूप में राशि उपलब्ध करायी जाती है. यह योजना महिलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है. दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में राशि देने का प्रावधान है.

दो किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं

राज्य प्रशिक्षक सुमित कुमार,महिला पर्यवेक्षिका एकता नाथ ने प्रशिक्षण के दौरान योजना के उद्देश्यों एवं उसे क्रियान्वित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि मिशन शक्ति के तहत 18 वर्ष सात माह से 55 वर्ष तक की सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाएं व धातृ महिला को इस योजना का लाभ देना है. दो किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं. मौके पर पोषण अभियान के जिला समन्वयक अनूप कुमार शर्मा ने भी योजना के बारे में जानकारी दी. बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिला पर्यवेक्षिका अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका को प्रशिक्षित करेंगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola