अधिकार के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात खबर ने शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित रोटरी स्कूल के सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया
लीड..अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी स्कूल के सभागार में प्रभात खबर ने किया परिचर्चा का आयोजन, कहा
फोटो:07डालपीएच 10 व 11प्रतिनिधि,मेदिनीनगर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात खबर ने शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित रोटरी स्कूल के सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया. इसमें रोटरी स्कूल की शिक्षिकाओं व सहेली सेंटर की प्रशिक्षणार्थियाें ने हिस्सा लिया. इसकी अध्यक्षता प्रभात खबर के ब्यूरोचीफ चंद्रशेखर सिंह ने की. संचालन स्कूल की प्राचार्या रूपाली सिंह ने किया. विषय प्रवेश राकेश पाठक ने कराया. मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी सहेली संस्था की अध्यक्ष विजया शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की जिला उपाध्यक्ष विमला कुमारी, रोटरी सहेली की सचिव अरूणा भसीन मौजूद थे. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं ने खुलकर चर्चा की. इस दौरान समाज में महिलाओं की शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक दशा पर विचार व्यक्त किया. कहा कि दशा में सुधार के लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा. समानता के अधिकार के लिए महिलाओं को जागरूक होकर सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागेदारी निभानी होगी. आज भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अशिक्षित होने के कारण कई समस्याओं से जूझ रही हैं. अंधविश्वास भी उनकी परेशानी का एक हिस्सा है. ऐसी स्थिति में धैर्य व साहस का परिचय देते हुए महिलाओं को चुनौतियों का सामना करना चाहिए. प्राचार्या रूपाली सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति की क्षमता को पहचानें. जिस तरह परिवार व समाज को संवारने के लिए त्याग व धैर्य का परिचय देती हैं. उसी तरह अपनी दशा में सुधार के लिए सार्थक प्रयास करना होगा. शिक्षिका गीता सिन्हा ने कहा कि महिलाएं चुनौतियों का सामना कर अपने भविष्य संवारने का प्रयास करें. मायरा इमाम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिये. समाज के लोगाें को महिलाओं के साथ-साथ थर्ड जेंडर के प्रति सम्मान का नजरिया रखना चाहिये. उन्हें भी उनका हक व अधिकार मिलना चाहिये. स्मृति ने कहा कि अभिभावकों को अपने संतान के बीच भेदभाव नहीं रखना चाहिये. लड़कों के तरह लड़कियों के प्रति भी समानता का भाव रखना चाहिये. मौके पर शिक्षिका अनिशा सिन्हा, पिंकी यादव, रिया सिन्हा, तहमीना जावेद खान, तृप्ति सिंह, श्रेया सिंह, अंजली दुबे, पम्मी श्रीवास्तव, रागनी पांडेय, सुषमा कुमारी आहुजा, शबनम परवीन, सुनिता, निमिषा प्रिया तिर्की सहित कई शिक्षिकायें व यवतियां मौजूद थी.जागरूकता से ही होगा महिलाओं की दशा में बदलाव: विजया शर्मा
फोटो:07डालपीएच 03
रोटरी सहेली की अध्यक्ष विजया शर्मा ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. घर परिवार को संभालते हुए महिलाएं समाज में बेहतर काम कर रही है. बेटियां अपनी हुनर व क्षमता की बदौलत देश में हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम लहरा रहीं हैं. समय के साथ महिलाओं के सोच में बदलाव आ रहा है. पढ़ी लिखी महिला अपनी भविष्य के प्रति जागरूक हो रही हैं. ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें उन्हें भी जागरूक किया जाना चाहिये. तभी उनकी दशा मे बदलाव आयेगा. वैसे रोटरी सहेली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दे रही है.सोच बदलेगा, तो दशा में होगा सुधार: विमला
फोटो:07डालपीएच 04
जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की उपाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि प्राय: यह देखा जाता है कि महिला हीं महिला की दुश्मन बन जाती है. इस कारण घरेलू हिंसा उत्पीड़न जैसी घटनाएं होते रहती है. पारिवारिक व सामाजिक दशा में सुधार के लिए सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है. उन्होंने नारी शिक्षा पर जाेर दिया और समाज की बेहतरी के लिए काम करने की जरूरत बताया.परिवेश को बदलने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी: अरुणा भसीन
फोटो:07डालपीएच 05
रोटरी सहेली की सचिव अरुणा भसीन ने कहा कि समाज में बेहतर वातावरण बने इसके लिए नजर और नजरिया दोनों बदलने की जरूरत है. महिला व पुरुष सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य व्यवहार करेंगे, तो सामाजिक परिवेश बदलेगा. इसमें नारियों की महत्ती भूमिका होगी. आधी आबादी कही जाने वाली नारी अपनी शक्ति व क्षमता को पहचाने और सही दिशा में प्रयास करे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




