ePaper

कंटेनर से सवा करोड़ की 15552 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
Wine Smuggling News Jharkhand

जब्त कंटेनर और गिरफ्तार ड्राइवर. साथ में कार्रवाई करने वाले पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Wine Smuggling News Jharkhand: पलामू जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर से सवा करोड़ मूल्य की 15,552 लीटर शराब (1800 पेटी) जब्त की है. इसका मूल्य करीब सवा करोड़ रुपए है. इस शराब लदे वाहन को उत्पाद विभाग के द्वारा गुरुवार को ही जब्त किया गया था. अधिकारियों को शक था कि दमन से लायी जा रही शराब डालटनगंज के रास्ते भूटान क्यों भेजी जा रही है.

विज्ञापन

Wine Smuggling: पलामू जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर से सवा करोड़ मूल्य की 15,552 लीटर शराब जब्त किया है. शराब दमन से भूटान ले जायी जा रही थी. इसमें लदी विदेशी शराब रॉयल स्पेशल प्रीमियम व्हिस्की थी. गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने रेहला के शंखा स्थित हाईवे ओवरब्रिज से जांच के दौरान कंटेनर को पकड़ा था. चालक हरिराम यादव ने जो कागजात दिये थे, उसकी जांच की जा रही थी.

3 दिन बाद हुई कंटेनर के ड्राइवर की गिरफ्तारी

कागजात की सत्यता की जांच के लिए उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने उत्पाद आयुक्त झारखंड को पत्र लिखा था. दिखाये गये दस्तावेज को कमिश्नर कस्टम एवं एक्साइज डिवीजन भूटान व कमिश्नर डिपार्टमेंट ऑफ एक्साइज दमन एंड दिउ को भी पत्र लिखा गया था. 3 दिन बीत बाद भी किसी पत्र का जवाब नहीं आया. इसके बाद विभागीय सचिव के निर्देश पर शराब लदे वाहन को जब्त कर चालक हरिराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दमन से भूटान जा रही थी शराब की खेप

इस मामले में अशोक खेमानी, डायमंड लॉजिस्टिक ट्रेड ट्रांसपोर्ट दिल्ली, दीपक कुमार व अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम हो कि गाड़ी नंबर एआर 06बी 6343 से शराब लायी जा रही थी. यह कंटेनर दमन से चली है. गढ़वा होते हुए पलामू पहुंची थी. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. पलामू से कंटेनर को रांची होते हुए सिलीगुड़ी के रास्ते शराब को भूटान ले जाना था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कंटेनर में थी 180 पेटी शराब

कंटेनर में 1800 पेटी शराब है. एक पेटी में 48 बोतल है. इसमें 15 हजार 552 लीटर शराब है. इसका मूल्य करीब सवा करोड़ रुपए है. इस शराब लदे वाहन को उत्पाद विभाग के द्वारा गुरुवार को ही जब्त किया गया था. अधिकारियों को शक था कि दमन से लायी जा रही शराब डालटनगंज के रास्ते क्यों भेजी जा रही है. अधिकारी कंटेनर के चालक से शराब के बारे में पूछताछ कर रहे थे. छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव, अवर निरीक्षक उत्पाद अनूप प्रकाश, अमित कुमार सिंह व सशस्त्र गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

शादी के दो सप्ताह बाद जहरीले सांप के काटने से तेंतुलटांड़ के युवक की मौत

Road Accident in Simdega: मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर

संताल समाज दिसोम मांझी परगना महाधिवेशन 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

रांची से पेरवाघाघ घूमने गये थे रिम्स के 26 छात्र, 4 डूबे, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola