सरकारी मदद का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने श्रमदान से बना दी पुलिया
बना हुआ पुलिया | Prabhat Khabar Network
छतरपुर के हुलसम गांव में ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार किए बिना आपसी सहयोग और श्रमदान से पुलिया का निर्माण कर एक बड़ी मिसाल पेश की है।
पलामू: अनुमंडल के हुलसम गांव के झूरीडीह टोला में ग्रामीणों ने सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय आपसी सहयोग और श्रमदान से पनघटवा नदी पर पुलिया का निर्माण कर मिसाल पेश की. दो वर्ष पूर्व बरसात के दौरान तेज बहाव में यह पुलिया बह गयी थी, जिससे मंझौली और बरगुनिया गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था. पुलिया टूटने के बाद स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तथा कार्यालयों के चक्कर भी लगाये, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला. पुलिया निर्माण के लिए खर्च का आकलन कर जल्द कार्य शुरू करने की बात कही जाती रही, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. लगातार हो रही अनदेखी के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर स्वयं पुलिया बनाने का निर्णय लिया. इसके बाद सभी ने श्रमदान किया और निर्माण सामग्री के लिए चंदा जुटाया.
ग्रामीण बाबूराम सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण में करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए, जिसकी व्यवस्था गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से की. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में टूटी पुलिया के कारण कई बार दुर्घटनाएं हुईं. पिछले वर्ष एक व्यक्ति तेज बहाव में गिरकर बहने लगा था, जिसे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला.
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी मदद नहीं मिलने के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










