पलामू में चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पलामू के उंटारी रोड में आपसी विवाद के चलते चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इलाके में सनसनी फैली.

विज्ञापन

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला पंचायत के लकड़ही टोला में आपसी विवाद में चाचा प्रभु रजवार ने सगे 25 वर्षीय भतीजा चदीका रजवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना बुधवार रात की बतायी जाती है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार चदीका रजवार को चाचा प्रभू रजवार से विवाद हो गया. प्रभू रजवार ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. जंगली इलाका होने के कारण चार थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण रेहला थाना, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, पांडू थाना प्रभारी विगेश राय के अलावा वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी प्रभु रजवार घर को अंदर से बंद कर लिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभू रजवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

घटना के बाद कोहराम मच गया. पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. हत्या की वजह और घटना के सभी बिदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद पर इंडिया गठबंधन की बैठक, सरकार से एसआईटी गठन और छात्रों से वार्ता की मांग



विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola