जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम, यातायात प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम, यातायात प्रभावित

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम, यातायात प्रभावित

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांवा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर दिया. यह जाम सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक चला, जिससे राहगीरों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गयी. सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया.

जानकारी के अनुसार, भड़गांवा गांव के चट्टीपार टोला निवासी मुनारिक पासवान की पत्नी मालती देवी ने चैनपुर के श्रवण प्रसाद और रूपेश गुप्ता के खिलाफ आवेदन दिया है. उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से उनके प्लॉट के सामने स्थित जमीन का बंदोबस्त कर उस पर चारदीवारी बनायी जा रही है. इससे उनके प्लॉट तक आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो जायेगा. मालती देवी ने उस जमीन पर अपनी दावेदारी जताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है.

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष जांच की जायेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे. थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola